आज़मगढ़। शहर में  दशहरा मेला और मुहर्रम के मद्देनज़र शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने रूट डायवर्जन की नई व्यवस्था लागू की है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

यातायात पुलिस, जनपद आज़मगढ़ ने दशहरा मेला और आने वाले मुहर्रम त्यौहार को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में रूट डायवर्जन लागू किया है।

इन मार्गों पर नहीं चलेंगे तीन पहिया, चार पहिया व निजी वाहन

आवास विकास तिराहा से कोट चौराहा, पुरानी बेल तिराहा से शंकर तिराहा, शंकर तिराहा से मेन चौक, पहाड़पुर तिराहा से मेन चौक आदि मार्गों पर प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

पाण्डेय बाजार चौराहा से पुरानी सब्जी मंडी और जामा मस्जिद तिराहा से सब्जी मंडी तक वाहन नहीं जा सकेंगे।

कोट चौराहा से तकिया, कालीनगंज तिराहा से मेन चौक और काली चौरा तिराहा से हर्रा की चुंगी की ओर भी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

. बड़े वाहन (ट्रक, बस, डीसीएम, मालवाहक वाहन आदि)

भंवरनाथ चौराहा से आने वाले बड़े वाहन अब भंवरनाथ → जुनैदगंज → हाफिजपुर → बैठोली तिराहा → हाइडिल चौराहा → नरौली तिराहा होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे।

मऊ रोड शंकर जी मूर्ति तिराहा, नरौली तिराहा और पहलवान तिराहा से शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

छोटे वाहन (ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा, चार पहिया, प्राइवेट वाहन)

नरौली तिराहा से आने वाले छोटे वाहन बवाली मोड़, करतालपुर, ब्रह्मस्थान, पाण्डेय बाजार चौराहा और पहाड़पुर तिराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे उपरोक्त मार्गों से परहेज करें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सहयोग प्रदान करें।

आपातकालीन सेवाओं (एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस) के लिए मार्ग खुला रहेगा और आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन में परिवर्तन किया जा सकता है।