आज़मगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग की 29334 गणित–विज्ञान शिक्षक भर्ती में न्यायपूर्ण सफलता की दसवीं वर्षगांठ पर ‘संघर्ष से सृजन तक’ शीर्षक से एक शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन नगर के एक होटल सभागार में किया गया। यह कार्यक्रम जूनियर हाई स्कूल शिक्षक महासभा, आज़मगढ़ द्वारा आयोजित किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें अनेक शिक्षाधिकारी और गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षकों के संघर्ष, उपलब्धियों और शिक्षा के प्रति समर्पण पर चर्चा हुई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।
बेसिक शिक्षा विभाग की 29334 गणित–विज्ञान शिक्षक भर्ती में न्यायपूर्ण सफलता के दस वर्ष पूर्ण होने पर ‘संघर्ष से सृजन तक’ शीर्षक से जूनियर हाई स्कूल शिक्षक महासभा आज़मगढ़ द्वारा रविवार को होटल रघुकुल ग्रैंड में भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के.के. यादव, प्रदेश संयोजक विवेकानंद पांडे और पूर्वांचल कॉलेज के प्रबंधक डॉ. पवन मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन घनश्याम यादव एवं प्रिया सिंह राठौड़ ने किया, जबकि स्वागत गीत और सरस्वती वंदना शीतल यादव ने प्रस्तुत की।
रीना अग्रवाल, आकांक्षा, अरुणेश कुमार और कंचनमाला की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को उल्लासमय बना दिया।
संगोष्ठी में सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता के संबंध में आए निर्णय पर विस्तार से चर्चा की गई।
शिक्षक नेताओं ने कहा कि न्याय की लड़ाई में संगठन हमेशा शिक्षकों के साथ खड़ा रहेगा।
अंत में उपस्थित 29334 गणित–विज्ञान शिक्षकों को अंगवस्त्रम व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष अंजनी मिश्र और जिलाध्यक्ष उत्पल सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान जौनपुर जिलाध्यक्ष इंदुप्रकाश, अंबेडकरनगर जिलाध्यक्ष उमेश कुमार, जिला महामंत्री देवेश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष अंजनी मिश्र तथा जिलाध्यक्ष उत्पल कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे।
