आजमगढ़। दीपावली के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने निझामाबाद क्षेत्र के बघौरा इनामपुर स्थित वृद्धजन आवास में पहुँचकर बुजुर्गों के साथ दीपावली का पर्व मनाया।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने दीपावली पर वृद्ध आश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की और उनके बीच मिठाई, फल, कपड़े, ऊनी टोपी तथा बेडशीट का वितरण किया।
डीएम ने कहा कि दीपावली दीपों का त्योहार है, जिसकी रौशनी अमीर-गरीब सभी के घर समान रूप से पहुँचती है। उन्होंने कामना की कि इस पर्व पर हर घर में खुशियाँ और रौशनी आए।
उन्होंने बताया कि वृद्धजनों के चेहरों पर मुस्कान देखकर लगा कि दिन सफल हो गया। साथ ही उन्होंने उनके द्वारा बताई गई समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी ने समर्थ लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास के गरीब और जरूरतमंदों के साथ खुशियाँ बाँटें, तभी पर्व का सही अर्थ पूर्ण होगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृद्धजनों के प्रति अत्यंत संवेदनशील हैं और उनके कल्याण के लिए शासन ने कई योजनाएँ संचालित की हैं।
वृद्ध आश्रम में वर्तमान में 38 महिलाएँ और 47 पुरुष रह रहे हैं। जिलाधिकारी ने भोजन और इलाज की व्यवस्था का भी जायजा लिया।