आजमगढ़। दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन आजमगढ़ में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मियों ने परिवार सहित दीप प्रज्वलन कर खुशियां साझा कीं।

सोमवार को डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र श्री सुनील कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारम्भ किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों ने दीपावली का पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण एवं उनके परिजन उपस्थित रहेवरिष्ठ अधिकारियों ने इस अवसर पर सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं सौहार्द के साथ समाज की सेवा के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिवारजनों में विशेष उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।