आज़मगढ़। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  कार्यालय  में शनिवार को आयोजित समारोह में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में रिक्त पदों पर चयनित 71 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। लंबे इंतजार के बाद मिली नियुक्ति से अभ्यर्थियों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कुल 84 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चलाई गई थी, जिनमें शिक्षक, लेखाकार, रसोइया और रसोई सहायिका जैसे पद शामिल थे। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। सभी चयनित अभ्यर्थी विद्यालयों में जल्द ज्वाइन करेंगे। इस अवसर पर बीएसए ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं।


बीएसए राजीव पाठक ने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कुल 84 पद खाली थे। इनमें से आज 71 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई है। शेष पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर अनुमोदन के बाद नियुक्ति दी जाएगी।