रिपोर्ट____अरुण यादव

आजमगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन त्रिशूल के तहत बड़ी कार्रवाई की है। थाना मुबारकपुर पुलिस ने 1 किलो 16 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई हेरोइन की बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 10 लाख रुपये बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिशूल के तहत 22/23 नवंबर की रात करीब 12:55 बजे थाना मुबारकपुर पुलिस टीम बावन बीघा पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी में उनके कब्जे और स्कूटी से कुल 1 किलो 16 ग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ हेरोइन, 2 डिब्बे रासायनिक पदार्थ ब्रुसीन, 1 इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 2 मोबाइल फोन और 1,130 रुपये नकद बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो. शाहिल पुत्र समसुद्दीन, निवासी कोटकिला बारहदरी शाहीन कॉलोनी, थाना कोतवाली, उम्र करीब 20 वर्ष और जीशान पुत्र साजिद, निवासी कोटकिला नाला धर्म, थाना कोतवाली, उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे हीरापट्टी से ब्रह्मस्थान जाने वाले रास्ते पर दो अन्य व्यक्तियों से मादक पदार्थ प्राप्त कर स्कूटी से बिक्री करने जा रहे थे। स्कूटी की डिग्गी में मादक पदार्थ के पैकेट, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और रासायनिक पदार्थ के डिब्बे रखकर परिवहन कर रहे थे। अन्य व्यक्तियों के संबंध में जांच और विधिक कार्यवाही जारी है। बरामदगी में 1 किलो 16 ग्राम हेरोइन के 9 पैकेट, 2 डिब्बे ब्रुसीन, 1 इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 1 स्कूटी संख्या UP 50 DC 7670, 2 मोबाइल फोन और 1,130 रुपये नकद शामिल हैं।

वहीं इस संबंध में थाना मुबारकपुर में मु.अ.सं. 402/2026 धारा 8/21/22/29/60(3) एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।