आज़मगढ़। जिले के फूलपुर और बिलरियागंज क्षेत्रों में हत्या के प्रयास में महिला समेत तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पहले मामले में ग्राम मानपुर निवासी मुकेश पर लाठी, डंडा और हांकी से हमला किया गया। इसी बीच उसकी माता चिन्ता देवी को भी पीटा गया। पुलिस ने आरोपी विकास पुत्र मोहित (23 वर्ष) और प्रमिला पत्नी मोहित (48 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा।
दूसरे मामले में ग्राम मुडियार निवासी आशीष को सिर पर प्रहार कर घायल किया गया। पुलिस ने आरोपी असहर पुत्र स्वर्गीय परवेज को खानपुर चितवाल सुल्ताना शहीद इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा।
इसी क्रम में थाना बिलरियागंज क्षेत्र में भी सक्रिय पुलिस कार्रवाई हुई। रविवार को उ0नि0 प्यारे राम की टीम ने वांछित अभियुक्त विरेंद्र कुमार पुत्र रामप्रताप निवासी ग्राम सवरुपुर रामपुर को घर से गिरफ्तार किया। यह आरोपी वाहन चोरी के मामले में पहले से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी को अग्रिम विधिक कार्रवाई के तहत न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
