आज़मगढ़। जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त करने की शानदार पहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में थाना बरदह क्षेत्र के 93 लिस्टेड हिस्ट्रीशीटरों को शनिवार को थाने पर तलब किया गया। पुलिस अधिकारियों ने सभी से भविष्य में किसी भी तरह का अपराध न करने की शपथ दिलाई।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी लालगंज की मौजूदगी में अधिकारियों ने सभी हिस्ट्रीशीटरों को साफ चेताया कि आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनज़र वे अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें।
पुलिस ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें, और यदि दोबारा किसी अपराध में जुड़े पाए गए, तो कठोरतम कार्रवाई तय है। समापन में सभी हिस्ट्रीशीटरों ने कानून-व्यवस्था का पालन करने और समाज में शांति बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
