रिपोर्ट:आशीष निषाद

आज़मगढ़/अतरौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र में  चिकिड्रीपुर गांव के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार इंदल यादव (22) की मौत हो गई, जबकि उनके मामा मंटू यादव (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार टंडवा गांव निवासी इंदल यादव  अपने मामा मंटू यादव के साथ बुधवार शाम बाजार दवा लेने गए थे। दवा लेकर वे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे चिकिड्रीपुर गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इंदल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मंटू को सिधारी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।


परिजनों के अनुसार मृतक इंदल दो भाइयों में बड़ा था। उधर, अतरौलिया थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।