आजमगढ़। जिले के थाना सरायमीर क्षेत्र में हुई चोरी की दो घटनाओं का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से कुल ₹1899 नगद बरामद किया है।

थाना सरायमीर पुलिस को बीते 02 फरवरी  को ई-एफआईआर के माध्यम से प्रद्युम्न यादव, फील्ड इंजीनियर, ओबल सिस्टम प्रा.लि. द्वारा सूचना दी गई कि 26 जनवरी 2026 को ग्राम सिकहुला स्थित पशु चिकित्सालय ब्लॉक परिसर में लगे वर्षामापी यंत्र ARG (UPR0565) का सोलर पैनल अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
इसी क्रम में 10 फरवरी 2026 को लखन्दर यादव निवासी ग्राम कडछा ने सूचना दी कि 09 फरवरी की रात श्री सिद्ध हनुमान मंदिर कुटी, कडछा में लगी तीन दान पेटिकाओं के ताले तोड़कर नगदी चोरी कर ली गई। इस पर भी मुकदमा दर्ज किया गया।
शुक्रवार को उ0नि0 बासदेव साहनी मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर फत्तनपुर तिराहे के पास से अभियुक्त अरुण कुमार पुत्र राजेन्द्र, निवासी बनकट थाना अहिरौला (हाल पता रमई पोखर, थाना फूलपुर) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में ₹959 नगद बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि ₹940 सोलर पैनल बेचने से तथा ₹959 मंदिर की दान पेटिकाओं से चोरी किए गए थे। कुल ₹1899 नगद बरामद किए गए।
अभियुक्त ने बेरोजगारी व नशे की लत के चलते चोरी करना स्वीकार किया। स्वीकारोक्ति के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। अन्य विधिक कार्रवाई जारी है।