आजमगढ़। जिले के बरदह थाना क्षेत्र में जमीनी रंजिश को लेकर घर में घुसकर हमला करने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हुई, जबकि उनके परिवार के सदस्य भी चोटिल हुएथे।

बीते 14 फरवरी को पीड़िता हीरावती देवी पत्नी कान्ता, निवासी ग्राम बर्रा, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ ने थाना में शिकायत दर्ज कराई कि विपक्षीगण जमीनी रंजिश के चलते उनके घर में लाठी-डंडा और कटार लेकर घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए महिला के सिर पर प्रहार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हमले में वादिनी और उनके परिजन भी विभिन्न स्थानों पर चोटिल हुए।
शिकायत के आधार पर थाना बरदह पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफतारी में जुट गई।

रविवार को  मुखबिर की सूचना पर आरोपी हिरदू राजभर पुत्र स्व० रामनाथ और रामनयन राजभर पुत्र स्व० रामनाथ को खराट नहर के पास सुबह 11 बजे गिरफ्तार कर लिया।
दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी दर्ज है और इसी मामले में दोनों के खिलाफ उक्त धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।