रिपोर्ट___आशीष कुमार निषाद 

आजमगढ़। जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध के नाम पर युवती का शोषण कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस डॉ अधीक्षक अनिल कुमार जी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 21 मार्च 2026 को अतरौलिया थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शुभम मिश्रा नामक युवक से उसका करीब छह वर्षों से प्रेम संबंध था। आरोप है कि जुलाई 2024 में आरोपी उसे घुमाने के बहाने वाराणसी ले गया, जहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। वहीं इस पूरे मामले में आजमगढ़ पुलिस ने अतरौलिया थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी। वहीं इसी क्रम में 5 मई 2026 को उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह व उनकी टीम ने आरोपी को उसके घर ग्राम रामपुर कुकुरीपुर से सुबह करीब साढ़े छः बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।