
रिपोर्ट_____अरुण यादव
आज़मगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 204 प्वाइंट पर बुधवार की अलसुबह पीली पट्टी के किनारे ट्रक रोककर पहिया चेक करना बाप-बेटे की जान पर बन आया। इस दौरान तेज गति से आ रहे दूसरे ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। इसमें थाना सिटी, जिला पटियाला पंजाब निवासी ट्रक चालक बलवीर सिंह (60) और सह चालक पवनदीप घायल हो गए। आनन-फानन यूपीडा की टीम ने दोनों घायलों को सीएचसी अहरौला पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बलवीर सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार की सुबह लगभग 5:30 बजे पटियाला पंजाब से आजमगढ़ को जा रहा ट्रक चालक थाना सिटी, जिला पटियाला पंजाब निवासी बलवीर सिंह ट्रक को पीली पट्टी के अंदर रोकर उतर गया। वह टायर चेक कर रहा था कि उसी समय पीछे से आ रहे एक दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके चलते बलबीर सिंह के दोनों पैर बुरी तरह से फैक्चर हो गया। आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला भेजा गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सहचालक के रूप में उसका बेटा पवनदीप जो गाड़ी में मौजूद था, उसे हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। उधर, यूपीडा की कंट्रोलिंग पुलिस ने ट्रक को सेहदा टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया। जिसे कंधरापुर पुलिस थाने पर ले गई है। अहरौला सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. शिवकुमार यादव ने बताया कि घटना में ट्रक चालक के दोनों पैर पूरी तरह से जख्मी हुए हैं। लगातार ब्लड का रिसाव हो रहा था, जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
