
रिपोर्ट____SP त्रिपाठी
आजमगढ़। जिले के रानी की सराय स्थित श्री दुर्गा जी चिल्ड्रन सिटी स्कूल की छात्रा महिमा पाल ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रा की इस शानदार सफलता से परिवार, विद्यालय और गांव में खुशी का माहौल है।
बताया जा रहा है कि महिमा पाल जिले के कोठिया गांव की निवासी हैं और शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में शिक्षकों एवं सहपाठियों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। वहीं गांव और आसपास के लोगों का भी महिमा को शुभकामनाएं देने के लिए तांता लगा हुआ है।
विद्यालय प्रबंधन ने महिमा की सफलता को अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिजनों ने भी बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसका श्रेय उसकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
महिमा पाल की इस सफलता से क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
