
रिपोर्ट_____अरुण यादव
आजमगढ़। स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में रविवार 17 मई को वीर सावरकर शिशु निकेतन, सराय मंदराज में जनपदीय विचार वर्ग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन विभाग संयोजक विद्या धर श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में स्वदेशी अपनाने, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण और नारी शक्ति की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विभाग प्रचारक दीनानाथ जी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिला महामंत्री ऋषिकेश दुबे, प्रांत समन्वयक ईश्वर चंद्र बरनवाल, रामकृष्ण बल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य विश्वनाथ गुप्ता, विभाग संयोजक महिला बिन्नी श्रीवास्तव, जिला संयोजक मधुकर जी, संजय जी, विवेकानंद जी, विचार प्रमुख दिलीप अस्थाना, राजमणि यादव और पीयूष त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता टैक्स बार एसोसिएशन आजमगढ़ के अध्यक्ष आलोक रंजन ने की। आयोजन के दौरान चार अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें स्वदेशी जागरण का इतिहास, वैश्विक स्थिरता में स्वदेशी का महत्व, महिलाओं की भूमिका से स्वावलंबन को मजबूती तथा कृषि एवं औद्योगिक विकास में पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता जैसे विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
वक्ताओं ने कहा कि देश की आर्थिक मजबूती के लिए स्वदेशी उत्पादों को अपनाना समय की आवश्यकता है। विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम कर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। वहीं कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों से स्वदेशी अपनाने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।
