रिपोर्ट_____अरुण यादव 

आजमगढ़। ब्रेकिंग न्यूज़आजमगढ़।

जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रानीपुर में चार पहिया वाहन सवार दो व्यक्तियों पर अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही डॉ. अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायल दूसरे युवक से पूछताछ भी की तथा पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने कार सवार दोनों युवकों को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे का उपचार जारी है। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है।