
रिपोर्ट___अरुण यादव
ब्रेकिंग न्यूज़ आजमगढ़
आजमगढ़। जिले के बरदह थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, बरदह थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा है।
