
रिपोर्ट_____SP त्रिपाठी
आजमगढ़। शहर के करतालपुर बाइपास स्थित प्रतुल्या रॉयल ग्लैम स्टूडियो का भव्य उद्घाटन पूर्व सांसद धनंजय सिंह एवं कनकलता सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। वहीं इस अवसर पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि प्रतुल्या रॉयल ग्लैम स्टूडियो आजमगढ़ के विकास और आधुनिकता की नई पहचान बनेगा। उन्होंने कहा कि महानगरों जैसी सुविधाओं से लैस यह स्टूडियो क्षेत्र में ब्यूटी एवं ग्रूमिंग सेवाओं के क्षेत्र में नया मानक स्थापित करेगा। उन्होंने इस पहल के लिए तुषार सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे दूरदर्शी सोच का परिणाम बताया। पूर्व सांसद कनकलता सिंह ने कहा कि आजमगढ़ तेजी से आधुनिक सुविधाओं की ओर बढ़ रहा है। ऐसे अत्याधुनिक संस्थानों की स्थापना से जहां लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी, वहीं युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह संस्थान अपनी गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के माध्यम से लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। स्टूडियो संचालक तुषार सिंह एवं प्रज्ञा राय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य आजमगढ़ के लोगों को उनके अपने शहर में आधुनिक, सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाली ब्यूटी एवं ग्रूमिंग सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि यहां प्रशिक्षित स्टाफ, अत्याधुनिक तकनीक और आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, जिससे महिलाओं और पुरुषों को अब बेहतर सेवाओं के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। उद्घाटन के साथ ही प्रतुल्या रॉयल ग्लैम स्टूडियो की सेवाएं आम जनता के लिए शुरू कर दी गईं। वहीं इस अवसर पर प्रो. अवनीश सिंह, किशन सिंह, अभिषेक सिंह ‘बॉबी’, अशोक कुमार सिंह, रामचरण, हरिओम सिंह, प्रकाश यादव, अजय गोंड, मंजेश यादव, अंजू राय, किरन यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
