रिपोर्ट_____अरुण यादव

आजमगढ़। जनपद के मोहम्मदपुर-फ़रिहा मार्ग पर अमोड़ा टोल नाके द्वारा लगाए गए कथित अवैध बैरियर को प्रशासन ने हटा दिया है। इस कार्रवाई के पीछे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के प्रयासों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैरियर हटने के बाद क्षेत्रीय जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से इस बैरियर के कारण स्कूली वाहनों, किसानों, व्यापारियों, एम्बुलेंसों तथा मालवाहक ट्रकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। हाल ही में आजमगढ़ भ्रमण पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान को क्षेत्रीय जनता ने इस समस्या से अवगत कराया। जनता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जिलाधिकारी, मंडलायुक्त सहित संबंधित अधिकारियों से वार्ता की और मामले को शासन स्तर तक पहुंचाया। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री कार्यालय को भी इस संबंध में अवगत कराया गया। मंत्री के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और मोहम्मदपुर-हरिहा मार्ग पर लगाए गए अवैध बैरियर को हटाने की कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से चली आ रही समस्या का अंत होने से आमजन को बड़ी राहत मिली है। बैरियर हटने के बाद अब स्कूली बसों, एम्बुलेंसों, किसानों के वाहनों और मालवाहक ट्रकों का आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम हो गया है। ग्रामीणों, व्यापारियों और वाहन चालकों ने इस जनहितकारी पहल के लिए कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि दारा सिंह चौहान हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहते हैं। मोहम्मदपुर-हरिहा मार्ग से अवैध बैरियर हटाने को क्षेत्र की जनता उनकी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देख रही है।