
रिपोर्ट______अरुण यादव
आजमगढ़। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा के नेतृत्व में मंगलवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्र एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा और विद्यार्थी यात्रा में शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की आन, बान और शान के साथ ही राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों को एक सूत्र में जोड़ने और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रहा है।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क से हुआ। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों के बीच यात्रा गांधी तिराहा, रैदोपुर त्रिमूर्ति तिराहा और कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुए कुंवर सिंह उद्यान पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने तिरंगा थामे कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
यात्रा में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे बच्चे और महिलाएं विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। पूरे यात्रा मार्ग पर देशभक्ति का माहौल नजर आया।
इस अवसर पर विनय प्रकाश गुप्ता, श्याम नारायण सिंह, सच्चिदानंद सिंह, सुनील मिश्रा, अवनीश चतुर्वेदी, साधना गुप्ता, कौशल्या वर्मा, मुंशी निषाद, राजेश साहनी, राजन उपाध्याय, आकाश गुप्ता, सुधीर गुप्ता, धर्मवीर चौहान, योगेंद्र यादव, नीरज सिंह, अजय सिंह, अवनीश मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, श्रेय अग्रवाल, विभा बरनवाल, सुमन सिंह, शैलेंद्र अग्रवाल, रित्विक जायसवाल, किशन सिंह और विवेक निषाद सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, गौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के जरिए लोगों को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व और सम्मान की भावना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
