रिपोर्ट_____अरुण यादव

आजमगढ़। जिले में शाश्वतम दिव्यांग विकास एवं पुनर्वास संस्था, खैरातपुर सिधारी, आजमगढ़ द्वारा आयोजित होने वाली पहली राज्यस्तरीय दृष्टिबाधित क्रिकेट प्रतियोगिता को तेज तूफान एवं खराब मौसम के कारण स्थगित कर दिया गया।

आयोजन से पूर्व CABI के ऑब्जर्वर अमनदीप जी, UP CABI के सचिव शौकत अली, UP महिला टीम की कोच आंचल सिंह, सर्वोदय स्कूल के क्रिकेट कोच श्री प्रमोद जी तथा सुखदेव पहलवान स्टेडियम के क्रिकेट कोच चंदन सिंह सर ने सर्वोदय स्कूल एवं स्टेडियम की पिच का निरीक्षण किया। मैदान की स्थिति और खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए सभी ने मिलकर प्रतियोगिता स्थगित करने का निर्णय लिया। इस बीच उत्तराखंड टीम के एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयनित खिलाड़ी दीपक और गंभीर ने आजमगढ़ की धरती पर पहुंचकर अपनी मौजूदगी से खिलाड़ियों में जोश भरा। संस्था के निदेशक एवं समाजसेवी शिवम पांडेय ने कहा, “महीनों की मेहनत के बाद आयोजन को रोकना हमारे लिए बेहद भावुक क्षण है, लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। सभी टीमों, CABI, सहयोगियों, अतिथियों और दर्शकों का हृदय से आभार। हुई असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं। यह सपना रुका है, खत्म नहीं हुआ।

नया कार्यक्रम दिसंबर के प्रथम सप्ताह में निर्धारित किया गया है।जो भी समाजसेवी, संस्था, व्यापारी या व्यक्ति शाश्वतम दिव्यांग विकास एवं पुनर्वास संस्था से जुड़कर इस आयोजन में सहयोग करना चाहते हैं, वे 7017420667 पर संपर्क कर सकते हैं।शाश्वतम परिवार — आजमगढ़ में दिव्यांग खिलाड़ियों के सपनों को मंच देने के संकल्प के साथ। 🏏🙏