
रिपोर्ट______SP त्रिपाठी
आजमगढ़। हरिशचंद्र मिश्रा पब्लिक स्कूल (HMPS), सरायमंदराज, कार्तलपुर बाईपास, आजमगढ़ में आयोजित CBSE National Archery Tournament 2026 का मंगलवार, 6 अक्टूबर को भव्य एवं गरिमामय समापन हुआ। एक अक्टूबर से छह अक्टूबर तक चले इस राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया।
वहीं समापन समारोह में डॉ. एस. के. राय, डॉ. राजकुमार राय, डॉ. अजय राय, डॉ. नितिन सिंह, डॉ. बजरंग सिंह, डॉ. डी. बी. सिंह एवं डॉ. अमित सिंह समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक, प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बना। विभिन्न राज्यों से पहुंचे तीरंदाजों ने प्रतियोगिता के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से HMPS विद्यालय के साथ-साथ आजमगढ़ को भी राष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी पहचान मजबूत करने का अवसर मिला।
इन खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक
Indian Round- Under-14: अमन, अभिनव, मयंक एवं योगेश — Mega Mind Sr. Sec. School, Tosham – Under-17: अथर्व जायसवाल, अभय प्रताप एवं डिंकर — Seth M. R. Jaipuria School, Varanasi- Under-19: तिलक, आरव एवं विराज — Dev Gurukul
Recurve – Under-14: अनंत गुप्ता, आलोक गुप्ता, प्रभात सिंह एवं प्रवीण सिंह — Srinert Global School – Under-17: जयदीप रावत, अनुज शर्मा एवं आरव — Rawal Convent School, Sohna – Under-19: S. V. Nagul Pranav, A. Shiva Pranav एवं S. Parvendhan — Valaraigate Vidyalayam, Tamil Nadu
Compound Round – Under-14: कबीर, मनन, यथार्थ एवं श्लोक — Dev Centenary, Haridwar – Under-17: सार्थक कौशिक, मंदीप एवं अमन — Rawal Convent School, Haryana ,- Under-19: मिर्नाल सिन्हा, हिमांशु एवं प्रिंस — Joseph & Mary Public School
खिलाड़ियों और आयोजन समिति की हुई सराहना
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति रिछारिया ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, टीम अधिकारियों, तकनीकी अधिकारियों और आयोजन से जुड़े सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े राष्ट्रीय आयोजन की सफल मेजबानी HMPS के लिए गौरव का विषय है। इस प्रतियोगिता से विद्यार्थियों और युवा खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ ही आजमगढ़ को राष्ट्रीय खेल मंच पर पहचान दिलाने का अवसर मिला। वहीं इस समारोह के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन एवं आयोजन समिति ने सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों और उनकी टीमों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अतिथियों ने CBSE National Archery Tournament 2026 के सफल आयोजन के लिए HMPS विद्यालय प्रबंधन और आयोजन समिति की सराहना की। छह दिनों तक चले इस राष्ट्रीय आयोजन के सफल समापन के साथ आजमगढ़ में आयोजित प्रतिष्ठित तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य समापन हो गया।
