रिपोर्ट: दीपक चौरसिया
आज़मगढ़। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में पत्नी को दूसरे से व्यक्ति से प्यार हो गया तो उसने पति से तलाक मांगा। इससे नाराज पति ने पत्नी की पिटाई की और गमछे से पत्नी का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। घायल महिला को परिजन जिला अस्पताल लाए, जहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि इस मामले में किसी पक्ष ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कप्तानगंज बाजार निवासी वंदना का आरोप है कि पति दिलीप निषाद से कुछ साल पहले उसे दो बार मारा था। इससे क्षुब्ध होकर वह अपने घर चली गई। दोनों अलग-अलग रहने लगे। इसी बीच वंदना को किसी लड़के से प्यार हो गया।
उधर, दिलीप पत्नी को फिर से लेने के लिए पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता होने के बाद वह अपने ससुराल चली गई। वंदना ने अपने पति से तलाक मांगा।
इससे नाराज होकर उसके पति ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि पति ने उसे जान से मारने की नियत से उसके गले को गमछे से कस दिया। जिसका निशान अभी भी गले पर है।
आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। इसके बाद वंदना के परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा है।
कप्तानगंज थानाध्यक्ष विवेक पांडेय ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान मेंं नहीं है। यदि शिकायत मिलेगी तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
