आज़मगढ़। जिले के रौनापार थाने की पुलिस ने गैंगस्टर ऐक्ट में वांछित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

21 फरवरी2022 को वादी मुकदमा लालचन्द जयसवाल पुत्र स्व0 सूर्यबली जयसवाल निवासी हाजीपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना रौनापार पर शिकायत किया गया था कि मुकदमें में रंजिश के कारण  अनिकेत सिंह पुत्र विवेक सिंह निवासी ग्राम हाजीपुर थाना रौनापार जपनद आजमगढ़ व अश्वनी सिंह उर्फ शालू सिंह पुत्र गिरजेश सिंह निवासी ग्राम अजगरा मसर्की नैनीजोर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ ने वादी के लडके को जन से मारने की नियत से मारपीट कर घायल कर दिया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 54/2022 धारा 307/325/342/504/506 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
दौरान विवेचना प्रकाश में आया कि अभियुक्त  अनिकेत सिंह पुत्र विवेक सिंह निवासी ग्राम हाजीपुर थाना रौनापार जपनद आजमगढ़ व अश्वनी सिंह उर्फ शालू सिंह पुत्र गिरजेश सिंह निवासी ग्राम अजगरा मसर्की नैनीजोर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ गैंग बनाकर मारपीट, हत्या का प्रयास व बलवा जैसे अपराध कारित करते है जिससे आम जन मानस में आतंक व भय व्याप्त है, जिस कारण इनके कृत्यों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाना अति आवश्यक है।
उपरोक्त गैंग के कृत्यों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु थानाध्यक्ष रौनापार की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा दिनांक 24.04.2024 को गैंग चार्ट अनुमोदित किया गया था।
जिसके क्रम में दिनांक 27.04.2024 को थाना रौनापार पर अभियुक्तों  अनिकेत सिंह पुत्र विवेक सिंह निवासी ग्राम हाजीपुर थाना रौनापार जपनद आजमगढ़ व अश्वनी सिंह उर्फ शालू सिंह पुत्र गिरजेश सिंह निवासी ग्राम अजगरा मसर्की नैनीजोर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध  उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 पंजीकृत किया गया।
विवार को थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अश्वनी सिंह उर्फ शालू सिंह पुत्र गिरजेश सिंह निवासी ग्राम अजगरा मसर्की नैनीजोर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को ग्राम बेलहिया ढाला से  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।