आजमगढ़। जिले के निजामाबाद थाने की पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
13 अप्रैल को समय करीब 07.30 बजे, विपक्षी अनिल यादव पुत्र लालसा यादव निवासी ग्राम हजारेमलपुर थाना निजामाबाद आजगमढ द्वारा वादिनी/पीड़िता के साथ छेडखानी किया , के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर दिनांक 14.03.2024 को पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अनिल यादव पुत्र लालसा यादव निवासी ग्राम हजारेमलपुर थाना निजामाबाद आजगमढ के खिलाफ दर्ज किया। शनिवार को थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अनिल यादव पुत्र लालसा यादव निवासी ग्राम हजारेमलपुर थाना निजामाबाद उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।