रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़।  जिले के रानी की सराय थाने की पुलिस ने शनिवार को छेड़खानी के मामले में एक आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी रोहन मौर्या सहिगढ़ा गांव का निवासी है। वह लड़कियों को रास्ते में अश्लील भाषा बोलकर दुपट्टा खींचता और धमकी देता था। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।