आजमगढ़। उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 84 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसी क्रम में आजमगढ़ में तैनात एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा का स्थानांतरण कर उन्हें अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया है।

वहीं अटल बिहारी बाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय में कुल सचिव के पद पर कार्यरत संजीव कुमार को आजमगढ़ का नया एडीएम प्रशासन बनाया गया है। शासन के इस आदेश के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।

राहुल विश्वकर्मा के कार्यकाल के दौरान जनपद में कई प्रशासनिक कार्यों में तेजी देखने को मिली। अब उनके स्थान पर आने वाले संजीव कुमार से भी जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रदेश सरकार द्वारा किए गए इस व्यापक तबादला अभियान को प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार और कार्यों में गति लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।