
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव कुमार सिंह और लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर
की उपस्थिति में आज 6 अप्रैल को भाजपा का 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर पार्टी कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया गया। गाजे बाजे और आतिशबाजी के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी गई। पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाया।
इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि
1951 में गठित जनसंघ से अलग होकर 6 अप्रैल, 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुईं। भाजपा आज भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। यह संसद और विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले और प्राथमिक सदस्यता के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। अपने वैचारिक अधिष्ठान के साथ विचारधारा के स्तर पर भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है।
भाजपा की स्थापना जरूर 1980 में हुई थी लेकिन इसकी बुनियाद स्वतंत्रता सेनानी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में ही भारतीय जनसंघ बनाकर कर दी थी। जनसंघ की तरह भाजपा का आरंभ भी काफी कठिनाइयों वाला रहा।
1984 के आम चुनाव में भाजपा को महज दो सीटें मिली थी। लेकिन आज 45 वर्ष में भाजपा न केवल लगातार तीसरी बार केन्द्र की सरकार में है अपितु 19 राज्यों में भाजपा अपने सहयोगियों या बिना सहयोगियों के साथ सरकार में है।
1980 में जब भाजपा की स्थापना हुई तो सबसे पहले उत्तर प्रदेश में संगठन की अध्यक्षता माधव प्रसाद त्रिपाठी को सौपी गईं। वह 1980 से 1984 तक अध्यक्ष रहे। उनका कार्यकाल खत्म हुआ तो संगठन के बड़े नेता रहे कल्याण सिंह जी अध्यक्ष बने। वह 1984 से 1990 तक अध्यक्ष रहे। 1990 में राजेन्द्र गुप्त जी प्रवेश अध्यक्ष बने और उसके तुरंत बाद कलराज मिश्र जी प्रदेश के अध्यक्ष बनाये गये।
प्रत्येक तीन वर्ष पर भाजपा का संगठनात्मक चुनाव होता है। जैसे इस बार हो रहा है। जिसे बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर कार्यकर्ता चुनकर अपना नेता तय करते हैं। ऐसी लोकतंत्रिक प्रक्रिया किसी दूसरे दल में आपको नहीं मिलेगी।
पार्टी के पदाधिकारी प्रयेक दिन अपने प्रवास के समय सभी से मिलते जुलते हैं। उनके दुख-सुख में सहभागी होते हैं।
वर्तमान में आज भाजपा सरकार में हैं। अपने संगठन को लगातार आगे बढ़ा रही है। यह एकमात्र ऐसा राजनीतिक संगठन है, जो अपने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों के लिये समय -समय पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करता है।
पिछले वर्ष सितंबर माह में राष्ट्रीय स्तर और उत्तर प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू किया गया। जिसके बाद तीन करोड़ प्राथमिक सदस्य उत्तर प्रदेश में बने और 2 लाख 50 हजार लोग पार्टी के सक्रिय सदस्य बनें। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया प्रदेश में पूरी हो रही है।
बूथ, मण्डल और जिला अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। भाजपा संगठन में समाज के लगभग समी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो रहा है और समाज के सभी पिछड़े, दलित, आदिवासी, अति दलित एंव महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व मिला है।
पिछले आठ वर्षों में हुए कुल 42 उपचुनावों में भाजपा ने 74 प्रतिशत स्ट्रइक रेट के साथ 32 सीटों पर जीत हासिल की है। यह भाजपा के लिए बहुत बडी सफलता है।
इस अवसर पर घनश्याम पटेल, सचिदानंद सिंह डा श्याम नारायण सिंह, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा,हनुमंत सिंह ,हरिवंश मिश्रा, नागेन्द्र पटेल, पूनम सिंह, हरीश तिवारी, पवन सिंह मुन्ना, विनय प्रकाश गुप्ता, मयंक गुप्ता, कुशुम लता बौद्ध, अवनीश चतुर्वेदी, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।