बुढ़नपुर/आजमगढ़। छठ पर्व की खुशियों के बीच दो परिवारों में मातम छा गया। अतरौलिया थाना क्षेत्र के पौहारी की सरैया स्थित पोखरी में नहाने के दौरान सोमवार को 16 वर्षीय छात्र शुभम सिंह निवासी कबीरुद्दीनपुर की डूबकर मौत हो गई। शुभम अपने परिजनों के साथ बाबा पौहारी स्थल पर कड़ाही चढ़ाने गया था। नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इधर, डायल 112 पर तैनात हेड कांस्टेबल वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव (48 वर्ष) की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वे धानापुर (चंदौली) के देबुआपुर गांव के निवासी थे और वर्तमान में अतरौलिया थाने में तैनात थे। छठ पर्व के अवसर पर उनकी ड्यूटी कड़सरा में लगी थी। क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव 1997 बैच के सिपाही थे। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
