आजमगढ़ । जिले के हरिऔध कला केंद्र में वन नेशन वन इलेक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी उपस्थित रही जबकि बलिया की विधायक केतकी सिंह भी कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल रही। इस कार्यक्रम में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर चर्चा की गई। और वन नेशन वन इलेक्शन से होने वाले फायदे के बारे में भी व्यापक चर्चा कर  लोगों को बताया गया।

विधायक केतकी सिंह ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना

वन नेशन वन इलेक्शन कार्यक्रम में शामिल हुई बलिया की विधायक केतकी सिंह ने कहा कि देश जब आजाद हुआ था तो 1951 से लेकर 1963 तक इसी तरह से चुनाव होते थे। पर कुछ राजनीतिक दलों ने अपने फायदे के लिए इसे समाप्त किया। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा की जा रही टिप्पणी को लेकर भाजपा विधायक केतकी सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को पहले यह जानना होगा कि वह पहले जिस कांग्रेस पार्टी को ऊपर से अंदर से समर्थन देते थे। उसे समय देश की क्या हालत थी। आज देश सशक्त नरेंद्र मोदी नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। ऐसे कठोर निर्णय लेना अखिलेश के बस की बात नहीं है। वह बबुआ है। मुंह में चम्मच लेकर जो लोग पैदा हुए हैं वह कठोर निर्णय नहीं ले पाए वह चाहे अखिलेश यादव हों चाहे राहुल गांधी हों। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो निर्णय लिया है उन्होंने करके दिखाया है। अखिलेश यादव पर निशाना चाहते हुए भाजपा विधायक का कहना है कि अखिलेश यादव ने पार्टी के लिए क्या किया समाजवादी पार्टी को मुलायम सिंह यादव ने खड़ी की थी। जमीन पर परिश्रम किया होता तो पता चलता। राणा सांगा पर चल रहे सियासी घमासान को लेकर भाजपा विधायक का कहना है कि जितनी भी राष्ट्र विरोधी हरकतें होती हैं उनमें यह लोग शामिल होते हैं। चाहे औरंगजेब की बधाई करने का मामला हो रामायण की प्रतियां जलाने का मामला हो, श्री रामचंद्र जी पर उल्टा सीधा बयान देने का मामला हो या कुंभ मेले पर विवादित टिप्पणी का मामला हो या लोग बुराइयां ही निकलते हैं राष्ट्र विरोधी देश विरोधी और धर्म विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर इन लोगों को मजा आता है देश की अखंडता को तोड़ने में इन्हें शर्म नहीं आती। जनता के सामने यह लोग बेनकाब हो चुके हैं और जनता ने इन्हें ठुकरा दिया है।

सांसद सीमा द्विवेदी बोली जरूरी है एक राष्ट्र एक चुनाव

कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव जरूरी है। देश को अगर विकसित बनाना है तो एक राष्ट्र एक चुनाव जरूरी है। उन्होंने कहा कि  इतने बड़े देश में अलग-अलग प्रति में चुनाव होता है तो सरकार पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प देश को विकसित भारत बनाना है पूरे देश में एक साथ निष्पक्ष चुनाव हो। वहीं विपक्ष पर निशाना चाहते हुए कहा कि विपक्ष के लोग आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, भाजपा कार्य समिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्डू, जिला उपाध्यक्ष हरवंश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।