रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, नरौली गांव निवासी रामशरण (62 वर्ष) चाय बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार की शाम उन्होंने घर की छत पर चूल्हे के सहारे रस्सी से फांसी लगा ली। घटना का पता चलते ही घरवालों और आस-पड़ोस के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची सिधारी थाना पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक के मानसिक रूप से बीमार होने की बात सामने आई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।