रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले के गंभीरपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में सक्रिय एक सुनियोजित आपराधिक गैंग के 17 सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह कई जनपदों में फैला हुआ था और लंबे समय से अपराध में लिप्त था।
मिली जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र में अपराध की घटनाओं को अंजाम देने वाले रणविजय पाठक उर्फ ओम, निवासी हरईरामपुर, को गैंग का सरगना बताया गया है। पुलिस के मुताबिक वह एक सुनियोजित गिरोह बनाकर अपराध करता था और विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय था। उसके गैंग में शामिल सुशील कुमार पांडेय निवासी चंद्रभानपुर थाना मेंहनगर, निखिल उर्फ कृपाशंकर विश्वकर्मा, सतीश यादव, शुभम पांडेय, रोहित, सभी निवासी हरईरामपुर थाना गंभीरपुर हैं।
गैंग में अन्य जिलों के अपराधी भी जुड़े हुए पाए गए। इनमें संजय साहनी निवासी मझौली थाना सनेमपुर जनपद देवरिया, बृजेश साहनी निवासी उमापुर जनपद मऊ, फिरोज निवासी दक्षिणटोला जनपद मऊ, अजय यादव निवासी वजीरपट्टी थाना सरायलखंसी जनपद मऊ, महेश गौड़ निवासी बभनपुरा थाना रानीपुर जनपद मऊ शामिल हैं।
इसी तरह अहमद और आमिर, दोनों निवासी मंसूरपुर थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर, जगदीश गुप्ता निवासी गरया कोल थाना गगहा जनपद गोरखपुर, प्रवीण पाठक उर्फ मोनू, प्रशांत पाठक उर्फ गोलू, तथा अफ्सार निवासी मंसूरपुर थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर का नाम भी सूची में है।
पुलिस का कहना है कि यह पूरा गिरोह लूट, धमकी, अवैध गतिविधियों और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। सभी 17 आरोपियों को अब गैंगस्टर एक्ट में पाबंद कर दिया गया है और उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है।
