Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u168449896/domains/news8pm.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश-2047 संवाद कार्यक्रम

आजमगढ़। हरिऔध कला केंद्र में ‘समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना की उपस्थिति में प्रदेश सरकार द्वारा नामित प्रबुद्धजनों ने नागरिकों से सुझाव लेकर विकास की दिशा में सहयोग की अपील की।

प्रबुद्धजन  महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश के प्रति हमारा कर्तव्य निभाना जरूरी है। जब हम देश प्रेम से कार्य करेंगे, तभी प्रदेश और देश विकसित होगा। उन्होंने लोगों से पोर्टल पर जाकर अपने सुझाव देने की अपील की और बताया कि बेहतर कानून व्यवस्था तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली मिलने जैसी उपलब्धियां प्रदेश की प्रगति का संकेत हैं।

प्रबुद्धजन विक्रमदेव शर्मा ने कहा कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्दी ही तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। उत्तर प्रदेश भी महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर है। सबके साथ, सबके प्रयास से विजन दस्तावेज बेहतर बनेगा। उन्होंने आत्मनिर्भरता को विकास का आधार बताया।

प्रबुद्धजन डॉ. अखिलेश कुमार यादव ने कहा कि छोटे से सुझाव से भी देश और प्रदेश की तरक्की में योगदान मिल सकता है। उन्होंने बताया कि शिक्षा, कृषि, उद्योग, समाज कल्याण जैसे 12 सेक्टरों में सुझाव लिए जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा 2047 तक देश को 30 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए प्रदेश का योगदान जरूरी बताया।

प्रबुद्धजन आरिफ अहमद ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब सभी लोग अच्छी सोच के साथ सहयोग करें। प्रत्येक नागरिक को सुझाव देना चाहिए ताकि प्रदेश व देश आगे बढ़े। उन्होंने पिछले वर्षों में हुई प्रगति और निवेश बढ़ने की बात कही।

इस अवसर पर उद्योग, श्रम, मनरेगा, स्वयं सहायता समूह आदि योजनाओं की जानकारी भी दी गई। चिकित्सा, शिक्षा, उद्यमिता से जुड़े लोगों ने अपने सुझाव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन जिला विकास अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह ने किया।