आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने शुक्रवार को थाना गंभीरपुर, देवगांव और बरदह का औचक निरीक्षण कर थाने के कार्यों की समीक्षा की।
जानकारी के अनुसार, निरीक्षण के दौरान डॉ. अनिल कुमार ने थाना परिसर, अभिलेखों की व्यवस्था, मालखाना, मेस, महिला हेल्प डेस्क और साफ-सफाई का विस्तृत अवलोकन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अभिलेखों का अद्यतन और व्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित करने, आगंतुकों एवं पीड़ितों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने और महिला एवं कमजोर वर्ग के व्यक्तियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा, लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत सतत सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया गया।
