
रिपोर्ट______अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुढ़ऊ बाबा पेट्रोल पंप के निकट गुरुवार को बाबा बैद्यनाथ धाम से दर्शन कर अपने घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। कार में कुल पांच लोग सवार थे।
वहीं इस हादसे में आदित्य पुत्र राजेंद्र, प्रेमचंद्र (38 वर्ष) पुत्र रामनयन तथा इंद्रसेन सिंह (32 वर्ष) पुत्र अंबिका सिंह घायल हो गए। कार में सवार संजय चौधरी पुत्र रामशबद एवं रामकिशुन, निवासी जनपद बस्ती, भी मौजूद थे।
सभी श्रद्धालु कार संख्या UP 51 BA 9332 से बाबा बैद्यनाथ धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय, लालगंज पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही देवगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर यातायात सुचारु कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आजमगढ़
