रिपोर्ट______अरुण यादव 

आजमगढ़। बेटे को नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला को अपने विश्वास में ले कर एक व्यक्ति केराकत तहसील ले गया। जहाँ महिला के कान के झुमके छीन कर फरार हो गया। जानकारी होने पर बेटा मौके पर पंहुचा और केराकत थाने पर तहरीर दिया. वहां सुनवाई न होने पर देवगॉव कोतवाली पहुंच कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया।

 

तहरीर के मुताबिक, मेहनगर थाना के जियासड़ गॉव निवासनी दुर्गावती सिंह कुछ दिन पहले दवा लेने के लिए तहसील लालगंज गई थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। आरोप है कि व्यक्ति ने महिला से कहा कि वह उनके बेटे को नौकरी दिलवा देगा। नौकरी की बात पर महिला उसकी बातों में आ गईं और आरोपी के कहने पर उसके साथ जौनपुर जिले के केराकत तहसील चली गई। जहाँ आरोपी ने महिला को विश्वास में लेने के बाद उनके कानों में पहने जेवर उतरवाने के लिए कहा। महिला के जेवर देने से इनकार करने पर आरोपी ने कथित तौर पर झपट्टा मारकर उनके कानों से जेवर निकाल लिए और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद महिला ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पुत्र अमित सिंह मौके पर पहुंच गया और माँ को साथ ले कर केराकत थाने पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया। केराकत थाने पर सुनवाई नहीं हुई तो देवगांव कोतवाली पर तहरीर दिया। देवगॉव पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2) के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक/निरीक्षक रविंद्र नाथ पांडेय को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।