
आजमगढ़। जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। आजमगढ़ की शाही विरासत से जुड़े राजा साहब आजम शाह के पोते, 54 वर्षीय कुँवर जफर आजम (पुत्र कुँवर मुअज्जम आजम) ने रविवार शाम आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां कुँवर जफर आजम खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। उन्हें तत्काल उपचार के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आजमगढ़ की रियासत से जुड़े होने के कारण जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।परिजनों के अनुसार, कुँवर जफर आजम का जनाजा सोमवार शाम मगरिब के बाद 6.30 बजे लखनऊ के चिनहट चौराहे से देवा रोड स्थित कब्रिस्तान में मिट्टी दे गई।
