रिपोर्ट_____SP त्रिपाठी

आजमगढ़। जनपद एवं नगर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से विद्युत आपूर्ति में आ रही समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा ‘गुड्डू’ के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर आमजन की परेशानियों को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचकर मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता प्रथम, सहायक अभियंता तथा नगर क्षेत्र के अवर अभियंताओं के साथ बैठक की। इस दौरान जनपद और नगर क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती, लो-वोल्टेज की समस्या, जर्जर तारों और केबलों से उत्पन्न हो रही परेशानियों से अधिकारियों को अवगत कराया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच अनियमित विद्युत आपूर्ति से आम जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की। मुख्य अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि विद्युत व्यवस्था को जल्द से जल्द सुचारु किया जाएगा। साथ ही जर्जर तारों एवं केबलों का आकलन कर आवश्यक कार्यवाही कराते हुए उन्हें बदलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री शपवन सिंह मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष अभिनव श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर, मंडल अध्यक्ष शशिकांत विश्वकर्मा, बाबू राम चौहान, नगर महामंत्री नीरज सिंह, सभासद अवनीश चतुर्वेदी, सभासद पुरुषोत्तम सिंह, अभिषेक गुप्ता, मुंशी निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।