Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u168449896/domains/news8pm.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

आज़मगढ़। जिले के तरवां थाना क्षेत्र के कटाई गांव में शनिवार की रात आयोजित भोज के दौरान आपसी विवाद मारपीट में बदल गया। इस घटना में अनुसूचित जाति और राजभर समुदाय के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें हीरा पुत्र शिवराम सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज तरवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, भोज का आयोजन खेतु पुत्र लछिराम के घर पर किया गया था। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद खेतु ने रसूलपुर किरहिया गांव के सात लोगों के खिलाफ तरवां थाने में तहरीर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंकित पुत्र साहबराज निवासी रसूलपुर किरहिया को थाने बुलाया तथा रामजन्म पुत्र चंदर को हिरासत में लिया।

इस बीच, घटना की जानकारी ब्लॉक प्रमुख पल्हना अनुराग उर्फ सोनू सिंह को मिली। उन्होंने बताया कि बीती रात अंकित पुत्र साहबराज मेरे घर भोज पर मौजूद था। वे तत्काल तरवां थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष चंद्रदीप राम से कहा कि यदि मुकदमा दर्ज हो गया है तो उसकी कॉपी दिखाई जाए, अन्यथा अंकित को रिहा किया जाए और निष्पक्ष जांच की जाए।

थानाध्यक्ष द्वारा तत्काल कॉपी देने से इनकार करने पर दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह अपने समर्थकों विक्रांत सिंह और ग्राम प्रधान लालसा यादव के साथ थाना गेट के बाहर धरने पर बैठ गए।

धरने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं भी थाने पहुंच गईं। स्थिति बिगड़ती देख कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेंद्र पांडे, थानाध्यक्ष मेहनगर संजय सिंह, थानाध्यक्ष मेहनाजपुर और थानाध्यक्ष देवगांव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन ने ब्लॉक प्रमुख ब्लॉक प्रमुख पल्हना अनुराग उर्फ सोनू सिंहको मुकदमे की कॉपी सौंप दी और आश्वासन दिया कि जांच के बाद ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा निर्दोष लोगों को परेशान नहीं किया जाएगा।

आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त हो गया और देर रात स्थिति सामान्य हो गई।