Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u168449896/domains/news8pm.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

आज़मगढ़। जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भुवना बुजुर्ग गांव के पास बृहस्पतिवार की रात भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई तो दूसरा गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा तो वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पतिला गौसपुर गांव निवासी अभिषेक यादव (18) बृहस्पतिवार की रात गांव के ही गोलू (18) के साथ ट्रैक्टर ट्राली पर भूंसा लदवा कर कहीं ले जा रहा था। अभी ट्रैक्टर जीयनपुर कोतवाली के भुवना बुजुर्ग गांव के पास पहुंचा तो ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज कर भर्ती कराया। मृतक दो भाई दो बहन में सबसे बड़ा था।