
रिपोर्ट_____SP त्रिपाठी
दैनिक जागरण हेरिटेज की ‘आरोग्य सेवा यात्रा’ 1 जुलाई को आजमगढ़ में, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे मुफ्त जांच व परामर्शआजमगढ़। जिले में दैनिक जागरण हेरिटेज के तत्वावधान में ‘आरोग्य सेवा यात्रा’ का आयोजन 1 जुलाई 2026 को मंडलीय जिला चिकित्सालय, आजमगढ़ में किया जाएगा। यह स्वास्थ्य शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा, जिसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों के नागरिक निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। शिविर में हृदय रोग, किडनी रोग, दंत रोग, महिला स्वास्थ्य सहित विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श दिया जाएगा। इसके अलावा आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि लोग समय रहते अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर गंभीर बीमारियों से बचाव कर सकें। वहीं आयोजकों ने जिले के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। उनका कहना है कि नियमित स्वास्थ्य जांच स्वस्थ जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और ऐसे शिविर आमजन के लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं।
