रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पांही ज़मीन पांहीं में गुरुवार को तमसा नदी में ढाई वर्षीय बच्ची का शव उतराया मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को पांहीं ज़मीन पांहीं गांव से होकर बह रही तमसा नदी में ग्रामीणों ने एक बच्ची का शव उतराया देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मुबारकपुर थाना प्रभारी शशि मौली पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने बच्ची की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कई घंटों की मशक्कत के बाद भी पहचान नहीं हो सकी।
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
