Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u168449896/domains/news8pm.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। बहु प्रतिक्षित भाजपा के आज़मगढ़ व लालगंज के जिलाध्यक्ष की घोषणा पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला चुनाव अधिकारी जयपाल जी व्यस्त के द्वारा घोषित किया गया। दूसरी बार ध्रुव कुमार सिंह को आज़मगढ़ सदर के जिलाध्यक्ष व विनोद राजभर को  लालगंज के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।ध्रुवकुमार सिंह वर्ष 2020 से वर्ष 2023 तक आज़मगढ़ सदर के जिलाध्यक्ष रह चुके है। इस बार पार्टी नेतृत्व ने उनपर दूसरी बार भरोसा जताया है।

गौरतलब है कि आज़मगढ़ जनपद में भाजपा आज़मगढ़ सदर और लालगंज जिलाध्यक्ष के लिए जनवरी में आवेदन लिए थे। जिसमें आज़मगढ़ सदर जिलाध्यक्ष के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल समेत 56 लोगों ने आवेदन किया जबकी लालगंज जिलाध्यक्ष के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव समेत 43 लोगों ने आवेदन किया है। यूं तो जिलाध्यक्षों की घोषणा दिसंबर तक होनी थी लेकिन आपसी खींचतान व सामाजिक समीकरण ठीक से न बैठने से कई जिलों में अध्यक्ष को लेकर आम सहमति नहीं बन पा रही थी। 2 सप्ताह पहले 70 जिलाध्यक्षों की सूची को केंद्रीय नेतृत्व ने इसलिए वापस कर दिया था कि उसमें महिलाओं और वंचितों समाज की भागीदारी कम थी। 50 प्रतिशत से अधिक पिछड़ों की आबादी को देखते हुए उनका प्रतिनिधित्व बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए थे। लिहाजा नए सिरे से तय किए गए जिलाध्यक्षों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई। जिसके बाद आज जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई।

पार्टी द्वारा जारी जिलाध्यक्षों की सूची