आजमगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के समेदा गांव में दीपावली के अवसर पर गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति विसर्जन की तैयारी के दौरान  चाकूबाजी की घटना के  बाद आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई कर दिया,  जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


बताया जा रहा है कि  बुधवार की शाम समेदा गांव में गणेश और लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान  एक युवक आचानक आया और किसी व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। घटना को देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत हस्तक्षेप में आए और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने आरोपी को जमकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस इस मामले में कोई जानकारी देने से कतरा रही। 

सिधारी थानाध्यक्ष  हिमेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।