रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़ । जिले के थाना रौनापार क्षेत्र में ग्राम छपिया में हुई मारपीट में वांछित अभियुक्त रामधन यादव को जोकहरा कुटी गिरफ्तार कर तमंचा और कारतूस बरामद किया है। 

बताते चले कि  एक दिन पहले वायरल हुए वीडियो में पकड़ा गया शख्स अपने हाथ में अवैध असलहा लेकर लहराता दिखा था। अब पुलिस ने उसके पास से अवैध असलहा व कारतूस बरामद भी किया गया। पुलिस के अनुसार वादिनी माधुरी देवी पत्नी रामसरीख यादव निवाई छपिया जोकहरा थाना रौनापार के लिखित प्रार्थना दिया कि 25 जून को समय करीब 10.30 बजे वादिनी अपने बगीचे मे साफ सफाई कर रही थी कि पैमाइश के बाद लगाया गया पत्थर प्रतिवादीगण द्वारा उखाड़ने तथा वादिनी द्वारा मना करने पर गाली गुप्ता देते हुए मारा पीटा गया। इसी दौरान अभियुक्त रामधन यादव द्वारा अवैध कट्टा लेकर वादिनी के ऊपर तान देना व जान से मारने की धमकी देने  दी। 

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रामधन यादव पुत्र पूनवासी यादव, रेखा देवी पत्नी रामधन यादव, पूनवासी यादव पुत्र स्व0 कोमल यादव निवासीगण ग्राम छपिया थाना रौनापार के पंजीकृत कराया गया है। जिसमे अभियुक्त रामधन यादव पुत्र पूर्नवासी निवासी ग्राम छपिया जोकहरा थाना रौनापार की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोतरी किया गया।
उ0नि0 विवेक सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त रामधन यादव  को ग्राम जोकहरा कुटिया से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है।