
रिपोर्ट________अरुण यादव
आजमगढ़। जिले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को अपराह्न ढाई बजे को जिले में आ रहे हैं। वे दिवंगत सपा विधायक आलमबदी आजमी के शहर स्थित कुर्मी टोला आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनना प्रगट करेंगे। साथ ही परिजनों को सांत्वना देने के साथ ही दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि देंगे।
पूर्व सीएम के आए प्रोटोकाल के अनुसार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लखनऊ स्थित अपने आवास से शनिवार की सुबह 11 बजे कार द्वारा आजमगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।
अपराह्न ढाई बजे शहर के कुर्मी टोला स्थित दिवंगत विधायक आलम बदी आजमी के आवास पहुंचेंगे। यहां वे श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ परिवार के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। करीब 15 मिनट बाद वे आजमगढ़ से लखनऊ के लिए प्रस्थान कर करेंगे।
