रिपोर्ट___अरुण यादव
आजमगढ़। जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए विदेश में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। सहायक निदेशक (सेवायोजन) राममूर्ति ने जानकारी देते हुए बताया कि सऊदी अरब में विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत स्ट्रक्चर फैब्रिकेटर, मैकेनिकल टेक्निशियन, फैब्रिकेशन फोरमैन, फैब्रिकेशन सुपरवाइजर, वेल्डर समेत कई पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा प्लम्बर, टेक्निशियन, फैब्रिकेशन और स्ट्रक्चरल वेल्डर जैसे ट्रेड में आईटीआई एवं डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। सेवायोजन विभाग के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को 50 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा 24 वर्ष से 48 वर्ष निर्धारित की गई है।विदेश में रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों को सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़ में पंजीकृत होना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराने के बाद यूजर आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

