![](https://news8pm.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240501-WA0010.jpg)
![](https://news8pm.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240421-wa00142075584195467260466.jpg)
आज़मगढ़। जिले के कंधरापुर थाने की पुलिस ने गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर व शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
30 अप्रैल को उ0नि0 अजय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मन्दुरी तिराहे से तहबरपुर रोड गदनपुर हिच्छनपट्टी नहर पुलिया से थाना कंधरापुर का हिस्ट्रीशीटर रामचेत निषाद (एच.एस. नं0 52ए/सक्रिय अपराधी) पुत्र मोती लाल निषाद ग्राम भोर्रामकबुलपुर थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 40 वर्ष को 1 kg 125 ग्राम गांजा के साथ समय 21.40 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार को पुलिस ने जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है।