रिपोर्ट:अरुण यादव

आजमगढ। ओटीटी की फ़िल्म आश्रम में लोगों का शुद्धिकरण करण होता था। लेकिन  जिले की शहर कोतवाली व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम ने तंत्रमंत्र के सहारे सोने के गहनों को  शुद्धिकरण करने के नाम पर ठगी करने वाले अन्तर्जनपदी एक  शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे सेपुलिस ने  टप्पेबाजी, धोखाधड़ी की कई घटनाओं से सम्बन्धित कुल₹ 3 लाख ,51 हज़ार 500 रूपया, प्रेस लिखी बाइक  व अन्य सामान बरामद किया है।

शहर के राहुल नगर मड्या ठण्डी सड़क से हुई गिरफ्तारी

कोतवाल. शशि मौलि पाण्डेय,उपनिरीक्षक. राजेन्द्र प्रसाद पटेल को जरिए  मुखबिर से सूचनामिली कि  अभियुक्त पठान अली पुत्र जाफर अली उर्फ शहजान निवासी वादी शाहगंज थाना शाहगंज जिला जौनपुर  शहर में राहुल नगर मड्या ठण्डी सड़क पर मौजूद है। पुलिस ने सूचना मिलते ही अभियुक्त को दबोच लिया।  गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से  ठगी का कुल₹ 351500 रूपया बरामद हुआ।

एसपी बोले

एसपी हेमराज  मीणा ने बताया कि आरोपी सोने के जेवरात की ठगी करते हैं। इनका 4 लोगों का गिरोह है। जिसके सदस्य तालिब, वसीम व यासिन उर्फ सुल्तान हैं। सभी लोग मिलकर 45 से 50 वर्ष की धार्मिक महिलाओं को व कम पढे-लिखे लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। उनको विश्वास में लेकर तथा पूजा पाठ, धर्म आदि तथा तंत्र-मंत्र के माध्यम से पहने हुए व घर में रखे हुए गहनों को शुद्ध करने के सम्बन्ध में बताकर अपनी बातों में उलझाकर बहला फुसलाकर उनके जेवरात ले लेते हैं तथा उनको छोटे छोटे ईंट- पत्थर के टूकड़े एक कागज में लपेटकर धागे से बांधकर वापस देते हैं और उनको यह विश्वास दिलाते हैं कि आपका सभी जेवरात इसी कागज की पोटली में शुद्धीकरण के बाद रख दिया है। इसे घर ले जाकर पूजा पाठ करने के बाद सायं काल खोलियेगा। इसके बाद सभी आरोपी मौके से  दूर निकल जाते हैं।एसपी ने बताया कि आरोपी आज़मगढ़,  बस्ती, अयोध्या, फिरोजाबाद, रायबरेली,   बिजनौर व अन्य जनपदों में घटना को अंजाम दीया है। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।