Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u168449896/domains/news8pm.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

आजमगढ़। जनपद में आज अगलगी की घटना में झोपड़ी में सो रही एक मासूम की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई।  रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम महुला पिपरौटी निवासी राजकुमार  पुत्र लच्छू के चचेरे भाई रामहित के लड़की की शादी थी। घटना के समय परिवार के सभी लोग शादी के कार्यक्रम में गए हुए थे, रविवार की सुबह  अज्ञात कारण से झोपड़ी में आग लग गई। जब तक लोग आग को बुझाते तब तक झोपड़ी में मौजूद राजकुमार सिंह की 8 वर्षीय पुत्री अंशिका झुलस गई, जिससे उसकी मौत हो गई।   मृतका  कक्षा 2 की छात्रा थी। इस घटना में घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।